समाजवादी पार्टी के 17 फ्रंटल संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों एवं विधानसभा अध्यक्षों की आवश्यक बैठक
भाजपा के असंसदीयऔर आलोक तांत्रिक रवैया का जवाब सपा पीडीए मिशन डॉक्टर अंबेडकर के लिखित संविधान में प्रदत्त अधिकारों के आधार पर देगी-हाजी फजल महमूद
कानपुर बुधवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के 17 फ्रंटल संगठनो तथा सपा विधानसभा अध्यक्षों की आवश्यक बैठक आज सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में आरंभ हुई।बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया।
बैठक में भाजपा सीमित तानाशाही की ओर बढ़कर जिस तरह से असंसदीय व आलोक तांत्रिक ढंग से जन विरोधी रवैया अपना कर जनहितों पर जो चोट कर रही है सपा इसका जवाब पीडीए मिशन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के लिखित संविधान में प्रदत्त अधिकारों से जनता को अवगत कराकर संसदीय संयमित ढंग से देकर 2027 में परिवर्तन का संदेश देकर नए युग की शुरुआत करेगी
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जिस तरह से युवाओं में आत्महत्या की प्रवृत्ति बड़ी है लेकिन सरकार उनके मनोभाव पर मदद करना तो दूर रहा उनकी उपेक्षा कर उनको राहत भी नहीं दे पा रही है उल्टा अनर्गल बयानों द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी को असंसदीय शब्दों की बौछार से भाजपा का गिरते जनाधार के कारण खीझ की तस्वीर पेश कर गुमराह कर रहे हैं। ।
बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, प्रदेश सचिव के के शुक्ला, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,नंदलाल जयसवाल,हाजी अयूब आलम,आंनद शुक्ला,परमवीर गंभीर,रजत मिश्रा,मो सारिया, वरुण जयसवाल,शादाब आलम, दीपक खोटे,अर्पित त्रिवेदी,के के मिश्रा,जमालुद्दीन जुनैदी, शिव कुमार बाल्मिक, शाकिब अब्बासी, अमित यादव, पंकज सोनी आदि लोग मौजूद रहे।।
