*कानपुर
*30 अप्रैल 2025*
*मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप माननीय महापौर एवं नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा शहर की जनमानस को जल भराव व जाम इत्यादि की समस्याओं से निजात दिलाए जाने हेतु चलाए जा रहे संयुक्त अतिक्रमण अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30 अप्रैल 2025 को कानपुर नगर निगम द्वारा* कराई गई प्रभावी कार्यवाही का जोनवार विवरण निम्नानुसार है:-
जोन-1 सीमान्तर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कार्यालय गेट से बड़े चौराहे तक स्वास्थ्य विभाग के नाले के ऊपर से अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नाले के ऊपर से 6 झोपड़ी व लगभग 30 अस्थाई अतिक्रमण हटवाये गये तथा नाले की सफाई कराई गई। अभियान के दौरान जोनल अधिकारी जोन-1, जोनल अभियंता जोन-1, जोनल स्वच्छता अधिकारी जोन-1, कर अधीक्षक जोन-1, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक व नगर निगम की क्यू०आर०टी० टीम उपस्थित रही।
जोन 3 के अन्तर्गत वार्ड-77 में स्थित नालों के ऊपर किये गये अतिक्रमण को जल संस्थान कार्यालय से सब्जी मण्डी पेट्रोल लाइन तक अभियान चला कर अस्थायी / स्थायी कुल 140 टिन शेड, टट्ट, रैम्प, झुग्गी झोपड़ी, चबुतरे इत्यादि अतिक्रमण हटाये गये। अतिक्रमण अभियान के दौरान श्री सी० पी० सिंह जोनल अधिकारी, श्री राजेश कुमार जोनल अभियन्ता जोन-3 श्री आशीष बाजपेई, जोनल स्वच्छता अधिकारी जोन-3, श्री सिद्धार्थ सिंह अवर अभियन्ता जोन-3 एव श्रीमती नीलम सरोज राजस्व निरीक्षक, श्री ब्रजेश एस०एफ०आई० के साथ पर्याप्त पुलिस बल-के उपस्थित रहा।
जोन-4 कानपुर द्वारा प्रातः 08:00 बजे अहिराना रोड स्थित पुरानी पंजाब नेशनल बैंक से सीसामऊ नाला तक तथा मकराबर्टगंज दाल से जमुना खेड़ा तक अतिक्रमण अभियान बलाया गया जिसमे दोनो तरफ के फुटपाथ एव नालों के ऊपर के किये गये स्थाई / अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया जिसमें अभियान के दौरान लगभग 16 पक्के निर्माण, 10 टीन शेड. 25 गुमटी, 30 ठेले. 09 टट्टर, 08 तिरपाल तथा 20 बैनर, 50 कटआउट के साथ ही 20 लोहे की बिल व 12 मेज/कुर्सी तथा अन्य सामान को भी जब्त किया गया। फुटपाथ एवं नालों के ऊपर किये गये स्थाई / अस्थाई कब्जे को ध्वस्त किया गया। उक्त अभियान में मा० महापौर महोदया, सम्बन्धित क्षेत्र के ए०सी०पी०, थानाध्यक्ष, जोनल अधिकारी जोन-4 राजेश सिह, जोनल अभियंता जोन, सहायक अभियंता जोन, राजस्व निरीक्षक कमल सिंह, कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, शेषवर विश्वकर्मा, विनीत पाठक, निसार अहमद, शेख नफीस तथा विज्ञापन विभाग की टीम व जोनल कार्यालय जोन-4 की ई०टी०एफ० टीम उपस्थित रहे।
जोन-5 द्वारा अतिक्रमण अभियान संचालित किया गया, जिसमें फजलगंज क्षेत्र में गोल्डस्पॉट चौराहे से बैंक ऑफ बड़ौदा तक अतिक्रमण हटाया गया। चिन्हित स्थल पर लगभग 45-50 अस्थायी अतिक्रमण एवं 10-12 स्थलों पर हुये स्थायी अतिक्रमण को हटाया गया, जिसमें कैले पर बने कुछ रैम्प व जीनों को ध्वस्त किया गया व स्थल की सफाई भी सुनिश्चित करायी गयी। अभियान के दौरान लगभग रु.35,000/- का जुर्माना वसूला गया।
अभियान में मुख्य रूप से श्री विनय प्रताप सिंह, जोनल अधिकारी, जोन-5, श्री कमलेश पटेल, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-5. श्री अवनीश यादव, जोनल स्वाच्छता अधिकारी जोन-5 के साथ ही कर अधीक्षक श्री राजेश कुमार, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक श्री मिथिलेश मिश्रा, क्षेत्रीय 1/ सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, श्री अवनीश कुमार एवं फजलगंज थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी गण व निरीक्षक एवं अन्य पुलिस कर्मी साथ ही जोन-5 का अतिक्रमण दस्ता मौके पर उपस्थित रहा।
जोन– 6 नगर आयुक्त महोदय के निर्देश के कम में आज दिनांक 30.04.2025 को वार्ड 87 व 86/30 काकादेव सीमान्तर्गत नमक फैक्ट्री चौराहे से डबल पुलिया चौराहे तक नालो के ऊपर अवैध रूप से किये गये 33 अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया तथा रू० 11000.00 (रू० ग्यारह हजार) का यूजर चार्ज वसूला गया। अपर नगर आयुक्त श्री सन्तोष यादव महोदय के नेतृत्व में अभियान संचालित किया गया। जिसमें जोनल अधिकारी श्री रवि शंकर यादव, जोनल अभियन्ता श्री आर०के० सिंह, सहायक अभियन्ता श्री सन्तोष विश्वकर्मा, अवर अभियन्ता श्री सिद्वार्थ कुमार, जोनल स्वच्छता अधिकारी श्री विजय शंकर शुक्ला, कर अधीक्षक श्री जयप्रकाश यादव, श्री प्रीतम वर्मा एवं जोनल प्रवर्तन दल के सदस्य उपस्थित रहे!
*इसके उपरांत नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा समस्त जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए गए की जिन-जिन स्थानों से अतिक्रममण हटाकर स्थल को जनमानस हेतु सुगम बनाया गया है , वहां यह सुनिश्चित करें कि किसी भी दशा में पुनः अतिक्रमण न हो पाए।*
