मोदी सरकार द्वारा जातीय जनगणना का ऐतिहासिक फैसला, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया हर्ष

 

 

आज भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय, नौबस्ता में जातीय जनगणना के ऐतिहासिक निर्णय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस महत्वपूर्ण निर्णय की खुशी में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को लड्डू खिलाए और “धन्यवाद मोदी जी” के नारे लगाए।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जातीय जनगणना का यह फैसला देश के सामाजिक ताने-बाने को मजबूती देगा और आर्थिक रूप से कमजोर, पिछड़े एवं अनुसूचित समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रकाश पाल ने कहा कि पिछली सरकारों, विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जातीय जनगणना से दूरी बनाए रखी। कांग्रेस ने 10 वर्षों तक सत्ता में रहते हुए भी कभी इसकी आवश्यकता नहीं समझी। लेकिन आज मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के सच्चे हितैषी हैं।

जातीय जनगणना से समाज के उन वर्गों की सही पहचान संभव हो सकेगी, जिन्हें आज तक योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाया। इससे न केवल सामाजिक न्याय सुनिश्चित होगा, बल्कि नीति निर्धारण में भी पारदर्शिता आएगी।

आज का दिन भाजपा के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने न केवल इस फैसले का स्वागत किया, बल्कि मोदी सरकार के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ग्रामीण जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी अनूप अवस्थी पवन प्रताप दिनेश कुशवाहा दीपू पांडे धीरेन्द्र सिंह मोहित सोनकर रमाकांत शर्मा अरविंद वर्मा दिलीप सैनी संजय कटियार नरेश कठेरिया जसविंदर सिंह वंदना गुप्ता अर्चना आर्या अर्जुन बेरिया ओपी आर्या ऋषभ शुक्ला विशाल बाजपेई मनीष त्रिपाठी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *