बूथों का शत-प्रतिशत सत्यापन हो

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में गोविंद नगर विधानसभा में बैठक का आयोजन किया गया बैठक के बारे में जानकारी देते हुए विधानसभा प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि गोविंद नगर विधानसभा के प्रत्येक बूथ की सत्यापन के सभी जानकारी हेतु प्रत्येक मंडल के समन्वयक, प्रभारी, महामंत्री, बूथ अध्यक्ष एवं सत्यापन अधिकारी से चर्चा कर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली गयी। जिसमें विधानसभा के सभी सत्यापन अधिकारियों से समझ बूथ की जानकारी ली गई जिसमें 349 बूथों में 337 बूथों का शत-प्रतिशत सत्यापन हो गया। बाकी बूथ कल तक पूर्ण कर लिए जाएंगे सत्यापन करने में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी विनोद शुक्ला, विधानसभा संयोजक रविंद्र सिंह भदौरिया विस्तारक, अमन मिश्रा, पूर्व पार्षद प्रेम सिंह, राघव द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *