कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को पार्टी के मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से नगर ग्रामीण कमेटी ने एक बैठक का आयोजन तिलक हाल में किया। इस बैठक का नेतृत्व करते हुए नगर ग्रामीण जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का भूतकाल तो काफी अच्छा था। वर्तमान भी ठीक है परंतु भविष्य काल काफी गड़बड़ चल रहा है। हम सभी को एकजुट होकर अपने भविष्य को बनाने के लिए संघर्ष करना होगा और पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने के साथ ही एक अभियान चलाना होगा ताकि युवा कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े और देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक के पश्चात अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए युवा तैयार है और हम सभी एकजुट होकर बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं को जोड़ेंगे और आगे बढ़ाएंगे। क्योंकि कांग्रेस का जनाधार धीरे-धीरे खिसक रहा है। इसको सही करने के लिए हमें युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों की भी आवश्यकता है।हम सभी लोग एकजुट होकर वार्डों में तथा विधानसभा क्षेत्र में घूमेंगे और पार्टी की नीतियों और रीतियों से आम जनता को अवगत कराएंगे। साथ ही कांग्रेस जनों के किये गए योगदान व बलिदान से भी आम जनता को अवगत कराएंगे।ताकि वह पार्टी के मुख्य धारा से जुड़ सके।
2025-05-03