
*बयान – “लोग, पानी की बोतल खरीदने से पहले उस पर ISI मार्क, FSSAI लाइसेंस नंबर और एक्सपायरी डेट की जांच ज़रूर करें। भारतीय मानक संस्थान (BIS) की BIS Care ऐप का इस्तेमाल करके आप बोतल पर दिए गए ISI मार्क के कोड को वेरीफाई कर सकते हैं। यदि कोई भी जनपदवासी किसी दुकानदार द्वारा नकली ब्रांड की पानी की बोतल बेचते हुए पाएं, तो 9044261361 पर फोन करके खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग के अधिकारियों को सूचित करें। “*
*- जिलाधिकारी, श्री जितेंद्र प्रताप सिंह, कानपुर नगर*
कानपुर नगर, 3 मई, 2025
ज़िलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आज के आज संपूर्ण समाधान दिवस घाटमपुर के लिए जाते समय एक दुकान पर ‘बिलीव’ नाम की पानी की बोतल बेचते हुए देखा, तो जिलाधिकारी का माथा ठनका और इसका तुरंत संज्ञान लेते हुए खाद्य आयुक्त की टीम को मौके पर जाकर परीक्षण के निर्देश दिए। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग की टीम द्वारा KGR foods and beverages pvt ltd अकबरपुर, कानपुर देहात द्वारा निर्मित ‘Belive’ ब्रांड का पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर विद मिनरल बिक्री हेतु वितरण करते हुए पाया गया । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम के द्वारा उक्त पानी का एक नमूना संग्रहित कर जाँच हेतु भेजा गया तथा मौके पर संग्रहित चार पेटी ( 48 लीटर )पानी को ज़ब्त किया गया। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को आगाह करते हुए कहा कि बड़े ब्रांड के पानी की बोतल से मिलते – जुलते नाम वाली नकली पानी की बोतल को खरीदने से बचें। ऐसी बोतलों के पानी का स्तर बहुत निम्न होता है, जो सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है।
बता दें, जिलाधिकारी द्वारा जनपद में पैकेज डिंकिंग वाटर की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान के लिए टीम गठित की गई है।
