जातीय जनगणना के ऐतिहासिक फैसले के समर्थन में आज भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा कानपुर उत्तर द्वारा, यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री अनिल दीक्षित जी की गरिमामई उपस्थिति में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुभव कटियार के नेतृत्व में रामलला मंडल, मसवानपुर बाजार में आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण हुआ, अनिल दीक्षित ने जातीय जनगणना को लोकतंत्र की खूबसूरती बताते हुए कहा कि मोदी जी आम आदमी की पीड़ा समझने वाले असली जननायक है यह सरकार का स्वर्णिम फैसला है, साथ ही मोर्चा अध्यक्ष अनुभव कटियार ने कहा कि जातीय जनगणना से पिछड़ों दलितों शोषितों वंचितों को उनका असली अधिकार, “जितनी जिसकी भागीदारी उतनी उसकी हिस्सेदारी” मिलेगा, यह आम नागरिक के लिए दिवाली की खुशी जैसा पल है

इस अवसर पर मोर्चा प्रभारी विनोद पाल, महामंत्री शिवम कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक सोनू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अजय राजपूत, धरमू पाल, सूरज पाल, मनीष, सुरेश गौतम, कमलकांत पाल, प्रशांत कुशवाहा पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *