कैम्पों में अधिक से अधिक लोगों को किया जाये लाभान्वित

कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कैम्पों में अधिक से अधिक लोगों को किया जाये लाभान्वित : जिलाधिकारी

कानपुर देहात 3 सितम्बर 2021

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में वैक्सीनेशन मेगा महा अभियान, राष्ट्रीय पोषण माह, मातृत वंदना योजना, गोल्डन कार्ड की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गयी। इस समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह ने जिलाधिकारी ने बताया कि वैक्सीनेशन मेगा महा अभियान हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था हो गयी है, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इस अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण अभियान कल से प्रारंभ हो गया है जो 30 सितम्बर तक चलाया जायेगा। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस अभियान में जो शासन के निर्देश दिये गये है उनका हर हाल में पालन किया जाये तथा अभियान को सही प्रकार से संचालित किया जाये। वहीं उन्होंने कहा कि जो ब्लाकों में कल्याणकारी योजनाओं हेतु कैम्प लगाये जा रहे है उनका सही प्रकार से संचालित किया जाये तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाये। वहीं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा में डा0 संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कल 353 नये फार्म प्रथमबार गर्भवती महिलाओं के भराये गये। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लाभांवित किया जाये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल, डीडीओ गोखनाथ भट्ट, सीएमओ डा0 एके सिंह, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *