कानपुर
डी एम एवं एडीएम सिटी के निर्देशों के क्रम में फूलबाग में की फायर ड्रिल की ब्रीफिंग दी गयी। जिसमें प्रखंड के अधिक से अधिक वार्डन, स्वयंसेवक गण, सम्मानित क्षेत्रीय नागरिक आदि उपस्थित होकर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देना सुनिश्चित किया।राष्ट्रहित में सर्वोच्च प्राथमिकता दें। इसी से नागरिक सुरक्षा में आपकी सहभागिता सुनिश्चित होगी। साथ ही शहर के गड़मान्य लोगो ने प्रतिभाग किया।भारत सरकार के निर्देश पर पूरे देश में हो रही मॉक ड्रिल को देखते हुए कानपुर शहर में भी सिविल डिफेंस द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन शहर में किया गया है। मॉक ड्रिल के संदर्भ में आज सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर शिवराम सिंह द्वारा बताया गया कि शहर में 13 जगह पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। जिसमें 10 स्थान पर आग लगने पर बचाव या हवाई हमले से किस तरीके से अपने आप को बचा सके इसकी जानकारी दी जाएगी तथा तीन जगह पर किसी भी तरह की आपदा आने पर कैसे अपने आप को बचाएं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें इसकी जानकारी दी जाएगी। डिप्टी कंट्रोलर का कहना है कि भारत सरकार के निर्देश के अनुसार हम सभी लोग जगह पर मॉक ड्रिल का आयोजन करेंगे ताकि आम जनता को अपने बचाव की जानकारी उपलब्ध हो सके।
