कानपुर ब्रेकिंग

 

दहेज लोभी ससुरालियो ने ली बिल्हौर में एक और नव विवाहिता महिला की जान।

 

बिल्हौर के चंद्रशेखर आजाद की रहने वाली थी नवविवाहिता।

 

2024 में हुआ था महिला का इंद्रानगर (खुर्दगढ़ा) निवासी आरिफ खान पुत्र हामिद से विवाह।

 

नवविवाहिता मृतिका की मां ने लगाए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप।

 

विवाह के बाद से ही मृतिका को दहेज के लिए तरह तरह से प्रताड़ित कर थार गाड़ी की मांग करते थे दहेज लोभी।

 

मांग पूरी न होने पर मृतिका के इलाज से खींचा हाथ।

 

मायके वालों के जोर देने पर बांगरमऊ के निजी अस्पताल में भर्ती करा झोलाछाप डॉक्टर से करा दिया पित्त का ऑपरेशन।

 

हालत बिगड़ने पर मायके में छोड़कर भागे ससुराली।

 

महिला की मौत होने पर मां ने रखी पोस्टमार्टम की शर्त

 

ससुराल के लोग पोस्टमार्टम के बहाने ले गए शव को निजी कब्रिस्तान में दफनाया।

 

महिला की मौत को लेकर थाने के चक्कर लगाती रही पीड़ित मां पुलिस ने अपनाई टरकाऊ नीति।

 

बिल्हौर पुलिस से न्याय ना मिलता देख पीड़ित मृतिका की माँ ने लगाई पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार।

 

पुलिस कमिश्नर को दिए शिकायती पत्र में मृतिका की मां ने अस्पताल संचालक व दहेज लोभी ससुरालियो पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *