हैलेट हॉस्पिटल के कोविड वार्ड का औचक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी अपडेट 3 सितंबर 2021 कानपुर नगर जिलाधिकारी कानपुर नगर/ अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व ने हैलेट हॉस्पिटल के कोविड वार्ड का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने जच्चा बच्चा वार्ड मात्र शिशु 100 हॉस्पिटल ने बने बाल रोग विभाग में भर्ती मरीजों के परिजनों से व्यवस्थाओं के विषय मे जानकारी की भर्ती मरीज मेहरा की माँ ने बताया कि एक सप्ताह पहले रेहान को भर्ती कराया था अब वह ठीक है जिलाधिकारी ने उनके पूछा कि खाना व दवा मिल रही है इस पर उनके द्वारा बताया गया कि खाना व दवा यहां मिल रही है । उन्होंने भर्ती मरीज केशव के परिजन से जानकारी की की उन्हें कोई समस्या तो नही किसी के द्वारा पैसा तो नही मांगा गया इस पर उनकी ताई द्वारा बताया गया कि पैसा नही मांगा गया । उन्होंने निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि बाहर से किसी भी मरीज को दवा न लानी पड़े तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। ततपश्चात जिलाधिकारी उर्सला बाल रोग विभाग पहुचे यहां उन्होंने बादशाहीनाका निवासी भर्ती मरीज कृष्ण के परिजन से जानकारी की कि आपको बाहर से दवा तो नही लानी पड़ी, डॉक्टर आते है, सफाई होती है की नही इस पर उनके द्वारा बताया गया कि कोई समस्या नही है दवा यही से मिलती है । उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि भर्ती मरीजों को बेहतर इलाज मिले किसी को बाहर से दवा न लानी पड़ी इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान हैलेट प्रचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *