जनता की ओर से विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक को हार्दिक आभार
कानपुर एवं समस्त उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक को हार्दिक आभार अजय कुमार द्विवेदी अध्यक्ष पहल सामाजिक सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश किया बताया कि जिन्होंने नामांतरण शुल्क जैसे जनसाधारण पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ से निजात दिलाने हेतु सराहनीय एवं ऐतिहासिक पहल की।प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में संपत्ति के हस्तांतरण/नामांतरण की प्रक्रिया एवं शुल्क व्यवस्था में अब तक भिन्नता और अस्पष्टता रही जिससे आम नागरिकों को अत्यधिक असुविधा और भ्रम का सामना करना पड़ता था। अरुण पाठक के सतत प्रयासों और सरकार की दूरदर्शिता के फलस्वरूप अब यह व्यवस्था अधिक पारदर्शी, सरल और समान रूप से लागू कर दी गई है।सरकार द्वारा “नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत (निर्धारण सूची में संशोधन और परिवर्तन) मानक उपविधि, 2025” को लागू किया गया है।इस नई उपविधि के अंतर्गत हस्तांतरण/नामांतरण शुल्क अब संपत्ति के क्षेत्रफल अथवा मूल्य के अनुसार स्लैबवाइज तय किया गया है, जिससे आमजन को स्पष्ट, सरल और न्यायसंगत प्रक्रिया प्राप्त होगी।इस ऐतिहासिक निर्णय हेतु कानपुर की जनता की ओर से हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा का भी हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।यह निर्णय आम नागरिकों को राहत देने के साथ-साथ प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है!