कानपुर। विधान सभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अपने तेज तर्रार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। संगठन निष्क्रीय हो चुके कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी वापस लेकर तेज तर्रार नवयुवकों को जिम्मेदारी देने का काम कर रही है।
जिससे विधान सभा चुनाव में बीजेपी को बेहतर परिणाम मिल सके। बीजेपी ने शिवांग मिश्रा को भारतीय जनता युवा मोर्चा से कानपुर जिलाध्यक्ष बनाकर विश्वास जताया है। गंगा बैराज पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा का सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। बिठूर विधायक सांगा सहित तमाम वरिष्ठ नेतागणों ने माल्यार्पण कर बधाई दी। शिवांग मिश्रा का शहर में कई जगह कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है।
2021-09-03
