कानपुर

 

मां की याद में मनाया गया मातृ दिवस समारोह

 

तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है पर खूबसूरत नृत्य को सराहा

 

श्री गुरु नारायण खत्री सरस्वती शिशु मंदिर, सिविल लाइंस में आज मां की याद में मातृ दिवस समारोह मनाया गया। जिसमें कैलाश नाथ इन्टर कालेज की प्रधानाचार्या शोभा प्रकाश मौजूद रही, कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। बच्चों ने मां के ऊपर खूबसूरत गीत व नृत्य प्रस्तुति किया। जिसमें दादी अम्मा दादी अम्मा,तू कितनी अच्छी है तू कितनी प्यारी है, आदि गीत पर नृत्य प्रस्तुति कर आये अतिथियों को ताली बजाने पर मजबूर किया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चो की सफलता में सबसे बड़ा योगदान मां का ही रहता है। मां ही बच्चो की पहली शिक्षक होती है। आज बच्चे संस्कार भूलते जा रहे हैं। मातृ भारती महिला समिति में अध्यक्ष जया जायसवाल व उपाध्यक्ष प्रीति गुप्ता को चुना गया। इसमें प्रमुख रूप से प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने कहा कि बच्चो को जंक फूड़ से परहेज़ करना चाहिए। बच्चों को अपनी मां का कहना जरूर मानना चाहिए। बच्चों को सही शिक्षा एक मां ही देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *