कानपुर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने कानपुर पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। गंगा बैराज क्षेत्र में एक युवती को अवैध असलहे जैसा दिखने वाला हथियार लहराते हुए देखा गया है। वीडियो में दिख रही लड़की की पहचान रिया सोनकर के रूप में बताई जा रही है, जो अक्सर सार्वजनिक स्थानों पर रील बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती है।हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिख रही पिस्टल असली है या नकली, लेकिन उत्तर प्रदेश में इस प्रकार के हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन कानूनन प्रतिबंधित है। ऐसे में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि बीते दिनों कल्याणपुर थाने में इस युवती के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार वैध है या अवैध।इस घटना के बाद कानपुर के स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है। अब देखना यह है कि पुलिस इस वायरल वीडियो के आधार पर क्या कानूनी कदम उठाती है।
