कानपुर

पत्नी की हत्या

 

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबेपुर कस्बे में महिला का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

 

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति रामू शराब का लती था और अक्सर शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा करता मारपीट करता । आस पास के लोगों ने बताया कि कल रात भी रामू ने पत्नी को बड़ी बेरहमी से पीटा था उसके बाद ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी । आरोपी रामू ने पत्नी को ईंट से कूचने के बाद उसका गला काटा और जिंदा न बच पाए उसे छत से नीचे फेंक दिया । महिला का लहूलुहान शव देखकर पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पहुंचे एडीसीपी पश्चिम ने घटना की जानकारी देते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाकर घटना के साक्ष्य संकलन का आदेश दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *