कानपुर
हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान इंजीनियर की संदिग्ध मौत, 54 दिन बाद दर्ज हुई FIR
कानपुर नगर के पनकी पावर हाउस में कार्यरत एक इंजीनियर की हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक इंजीनियर एक निजी क्लीनिक में बाल प्रतिरोपण (हेयर ट्रांसप्लांट) कराने गए थे, जहां डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद उनके चेहरे पर सूजन आ गई और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना 14 मार्च को हुई थी और मामला पनकी ऑफिशल कॉलोनी का है।
परिजनों ने इस संबंध में सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 54 दिन बीत जाने पर रावतपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया, कि “मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच कर कार्रवाई की जाएगी।”
