टावरी का गौशाला समिति के पदाधिकारी ने सम्मान स्वरूप अंग वस्त्रा मोती व सूत की माला पहना कर स्वागत किया
कानपुर, रूरल एम्पावरमेंट समिट 2025 के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ,पूर्व सचिव भारत सरकार डॉ.कमल टावर गौरव गुप्ता अध्यक्ष रुरल एंपावरमेंट समिट 2025 उनसे मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्य आदित्य नाथ ने मौजूदा गौ संरक्षण एवं संवर्धन पर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने को कहा उन्होंने कहा कि देश में अर्थव्यवस्था पशुधन से ही पहले आंकी जाती थी श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग ने किए गए कार्यों की चर्चा की डा.कमल टावरी पूर्व सचिव भारत सरकार ने रूरल इम्पावरमेंट समिट 2025 को एक सार्थक प्रयास गांव से ग्लोबल तक की उड़ान के लिए चर्चा की कहा कि ग्रामीण भारत के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में और रुरल हब एक सक्रिय भूमिका निभा रहा है आज डॉ.कमल टावरी पूर्व सचिव भारत सरकार कानपुर गौशाला समिति में आकर महामंत्री पुरुषोत्तम लाल तोषनीवाल से मिलकर गौशाला को नए आयाम तक पहुंचाने की चर्चा की तोषनीवाल ने बताया कि मौजूदा सरकार की गायों के संबंध में जो अपेक्षाएं हैं उसे कानपुर गौशाला सोसाइटी पूर्ण कर सकती है टावरी का गौशाला समिति के पदाधिकारी ने सम्मान स्वरूप अंग वस्त्रा मोती व सूत की माला पहना कर स्वागत किया स्वागत करने वालों में सुरेश गुप्ता विजय पांडे श्याम कृष्ण कानौ डिया रमेश मिश्रा सुनील कुमार तिवारी विशाल अग्रवाल शालिनी तोषनीवाल सहित काफी संख्या में गौ भक्त मौजूद थे!
