कानपुर
भारत और पाकिस्तान युद्ध के बीच हुए सीजफायर के बाद कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिसके चलते आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश व्याप्त करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे वाले पोस्टर को स्वान रूपी कुत्ते पर बांधकर माल रोड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा के नीचे अपना विरोध दर्ज कराया युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस तरह 1971 में स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को घुटने में ला दिया था देश को आज एक बार फिर कांग्रेस सरकार की जरूरत है ताकि पाकिस्तान को घुटने पर ला सके वही केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए सीजफायर पर समझौते पर कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर सीजफायर समझौता किया है जिससे आज हम लोग और देश के सभी लोग तुम्हें आक्रोश व्याप्त है।
