*लक्ष्मी कुबेर मंदिर (चेन्नई) से जुड़े रोचक तथ्य*
चेन्नई के वडलूर में लक्ष्मी कुबेर का एक अनोखा मंदिर स्थित है। यह मंदिर अनोखा इसलिए है क्योंकि इस मंदिर में धन के देवता कुबेर और धन की देवी माता लक्ष्मी एक साथ विराजमान हैं। आपको बता दें कि यह मंदिर करीब 4000 स्क्वायर फीट में बना हुआ है
इस मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ विशाल आरती संपन्न कराई जाती है। देवी-देवताओं की मूर्तियों को नोटों से भी सजाया जाता है। इस मंदिर में माता लक्ष्मी की काले पत्थर से बनी मूर्ति है। मूर्ति को कमल के फूल और नोटों से सजाया जाता है।
इस मूर्ति के पास दो मछली की प्रतिमा रखी गयी है और ऐसी ही मछली यहां के मंदिर प्रांगण में रखी गई हैं जिसके साथ एक कछुआ भी रखा गया है। कहते हैं इस मछली और कछुआ के दर्शन करने से मनुष्य धन संपत्ति से भर जाता है।
मान्यता है कि इन मछलियों को आंटा खिलाने से भी धन की प्राप्ति होती है। पूरे विश्व में ऐसा कोई मंदिर नहीं है जहां माता लक्ष्मी और कुबेर की मूर्ति एक साथ हो। इस मंदिर में दिपावली के दिन काफी संख्या में लोग माता के दर्शन के लिए आते हैं। कहते हैं यहां आने वाले भक्तों की सभी मुरादें माता लक्ष्मी पूरा करती हैं।