श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर के कुशल निर्देशन मे उ0प्र0 शासन द्वारा जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण हेतु संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली(IGRS) पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की शासन द्वारा की गई माह अप्रैल-2025 की नवीन मासिक मूल्यांकन समीक्षा में उ0प्र0 के 08 जोन में से कानपुर जोन को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले जोन(पुलिस) टॉप-3 में स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त वर्ष-2024 में जारी 09 माह की रैकिंग में कानपुर जोन को 08 बार एवं वर्ष-2025 माह जनवरी, फरवरी, मार्च व अप्रैल में निरंतर प्रथम रैंक प्राप्त हुयी है।
2025-05-16
