कानपुर नगर

 

कलक्टरगंज मंडी में तीसरे दिन फिर रुई गोदाम में भड़की आग

 

 

लाटूश रोड की दो फायर टेंडर ने पाया काबू

 

कानपुर के कलक्टरगंज इलाके में बीते दो दिन पूर्व लगी आग के आज तीसरे दिन फिर से रुई गोदाम में आग भड़क गई । आग ने देखते हो देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आस पास की दुकानों को चपेट में ले लिया । गनीमत यह रही कि आग की सूचना मिलते ही लाटूश रोड से दो फायर टेंडर ट्रक आए और तत्काल कार्यवाही करते हुए आग पर काबू पा लिया गया।फिलहाल अभी तक दोबारा आग लगने के कारणों और नुकसान की जानकारी नहीं मिल सकी है । आग लगने के बाद मौके पर इकट्ठा भीड़ को काबू करने के लिए इलाकाई पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई ।

 

अभी तीन दिन पूर्व ही कलक्टरगंज में आग के तांडव से दर्जनों दुकानें स्वाहा हुई थी। जिसमें व्यापारियों का लाखों का नुकसान हुआ था । हाल ही में कानपुर आए मंत्री नंद गोपाल से मिल कर व्यापारी नेताओं ने कलक्टरगंज अग्निकांड से हुए नुकसान की जानकारी देते हुए उनसे सरकार के द्वारा बाजार की दुकानों को पक्का करवाने और आग से हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने का प्रस्ताव दिया था।जिस पर उन्हें सरकार की तरफ से जल्द ही कोई ठोस आश्वासन की बात कही गई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *