कानपुर 16 मई

*कमलावती सिंह को महिला कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर*

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदया की संस्तुति पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह को महिला कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

श्रीमती सिंह के आवास स्वरूप नगर, कानपुर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा समर्थकों ने पुष्पगुच्छ व मिठाई के साथ उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनूप अवस्थी, जिलाध्यक्ष श्री शिवराम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनिल दीक्षित, श्री उपेंद्र पासवान सहित अनेकों प्रमुख भाजपा नेताओं ने श्रीमती सिंह को बधाई दी और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में महिला कल्याण बोर्ड नई ऊंचाइयों को छुएगा।

नेताओं ने कहा कि श्रीमती कमलावती सिंह एक कर्मठ, जनप्रिय और जमीनी नेता हैं, जिनका महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश की महिलाओं को निश्चित ही अधिक सशक्त और समर्थ बनने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए एक चुनौती के साथ-साथ सेवा का अवसर भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे महिला कल्याण के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *