
कानपुर
कानपुर के सद्दाम अली ने थाईलैंड में लहराया भारत का परचम
बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में जीते 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक
थाईलैंड में 11 मई को आयोजित हुई थी गैलेक्सी इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप
कानपुर के जाजमऊ निवासी सद्दाम अली ने थाईलैंड में आयोजित गैलेक्सी इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में एक नहीं, बल्कि तीन पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें बॉडी बिल्डिंग में रजत पदक, क्लासिक बॉडी बिल्डिंग में स्वर्ण पदक और डेनिम मॉडल में स्वर्ण पदक शामिल हैं।थाईलैंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के बॉडी बिल्डर्स ने भाग लिया था। सद्दाम अली ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया और 2 स्वर्ण व 1 रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया।
