कानपुर

 

कानपुर के थाना महाराजपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का मामला पकड़ा है। पुलिस ने एक आरोपी को 45 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। महाराजपुर क्षेत्र के गोशाला निवासी छंगा और राजू शुक्रवार की शाम को मोटर साइकिल से शराब ले जा रहे थे। दोनों गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। इसी की आड़ में अवैध शराब की बिक्री भी करते हैं।गांव के पास पहुंचने पर ग्रामीणों को बोरी में कुछ संदिग्ध लगा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। राजू को पकड़ लिया गया, जबकि छंगा भागने में सफल रहा।पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। महाराजपुर पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *