
कानपुर आज 17 मई
*कानपुर को जाम से मिलेगी राहत – सांसद रमेश अवस्थी की पहल रंग लाई*
कानपुर नगर की जनता से किए गए वादों को निभाने की दिशा में सांसद श्री रमेश अवस्थी द्वारा किए गए प्रयास अब मूर्त रूप लेने लगे हैं। नगरवासियों को यातायात जाम की गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए एक बड़ी परियोजना को स्वीकृति मिल गई है।
जरीब चौकी से लेकर मंधना तक रेलवे क्रॉसिंग के कारण वर्षों से लोग ट्रैफिक जाम से परेशान थे। इस समस्या के समाधान हेतु सांसद श्री अवस्थी ने अनवरगंज से मंधना तक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की योजना की शुरुआत की थी।
भारत सरकार द्वारा इस परियोजना को हाल ही में स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद श्री अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15.51 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड ट्रैक का टेंडर हो चुका है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1000 करोड़ रुपये से अधिक है और इसे आगामी दो वर्षों में पूर्ण कर लिया जाएगा।
यह एलिवेटेड ट्रैक न केवल ट्रैफिक समस्या को कम करेगा, बल्कि कानपुर नगर के यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाएगा। साथ ही, सांसद श्री अवस्थी ने यह भी बताया कि इस परियोजना के बाद रामादेवी से लेकर गोल चौराहे तक एलिवेटेड रोड का निर्माण भी शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा, जिससे नगर के दक्षिणी और उत्तरी भागों के बीच आवागमन और सरल होगा।
कानपुर वासियों के लिए यह परियोजना एक बड़ी सौगात है, जो आने वाले समय में शहर के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। सांसद रमेश अवस्थी ने पुनः विश्वास दिलाया कि वे कानपुर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता से किए गए सभी वादों को धरातल पर उतारने हेतु प्रयासरत हैं।
*भवदीय*
सांसद कार्यालय, कानपुर नगर
2025-05-18
