श्री श्याम सखा मंडल द्वारा आज आईएमए हाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्री श्याम सखा मंडल द्वारा आयोजित किए गए इस रक्तदान शिविर में लगभग 250 लोगों ने अपना रक्तदान किया और समाज को समर्पित किया। संस्था के सदस्य राम पांडे ने बताया कि हम लोग हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं और इसमें मिले हुए रक्त को मेडिकल कॉलेज व अन्य ब्लड बैंको को देते हैं। इसके अलावा हम लोग सभी रक्तदानियों को कार्ड उपलब्ध कराते हैं ताकि अगर कभी उनको खून की समस्या हो तो वह संस्था के कार्ड के माध्यम से खून ले सकें और अपने परिजनों की जान को बचा सके।श्री पांडेय ने बताया कि संस्था द्वारा यह कार्य पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *