मुंशी पर ही तान दी पिस्तौल दोनों सस्पेंड

कानपुर देहात

थाने में आरोपी को पीट रहे थे दो दरोगा कानून समझाया तो मुंशी पर ही तान दी पिस्तौल दोनों सस्पेंड

कानपुर. यूपी के कानपुर देहात में दो दारोगाओं के कारनामे की बड़ी चर्चा है. खुद को कानून से ऊपर समझने वाले दोनों दारोगाओं को ज़िले के पुलिस कप्तान ने सस्पेंड कर दिया है. इन दरोगाओं ने थाने में अपने मातहत मुंशी पर पिस्तौल तान दी थी. मुंशी की शिकायत के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया.

मामला देवराहट थाने का है. मारपीट के आरोप में पकड़ कर थाने लाए एक युवक को दो दारोगाओं बेरहमी से पीट रहे थे.. थाना प्रभारी देवराहट ने बताया कि सुजौर गांव से मारपीट के आरोप में प्रमोद कुमार नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा गया था, जिसे दारोगा अनिल सिंह व दारोगा दिवाकर पांडे थाने में बेरहमी से पीट रहे थे. यह पिटाई देखकर नियमों का हवाला देते हुए थाने के मुंशी राम किशन ने जब दारोगाओ को रोकना चाहा, तो पहले दारोगाओं और मुंशी के बीच तीखी नोकझोंक हुई और फिर अनिल कुमार ने मुंशी पर ही पिस्तौल तान दी
इसके बाद तत्काल मुंशी ने वायरलेस सेट पर आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही एसपी केशव कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों दारोगाओ को सस्पेंड करने के साथ थाने में पीटे जा रहे युवक की तहरीर पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज करवाया. अपने ही विभाग के खिलाफ जाने और खुद को कानून से भी ऊपर समझने वाले इन दारोगाओं के खिलाफ जांच बिठाई गई है. आगे की जांच क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर करेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *