#कानपुर नगर

 

कानपुर

 

लोहा व्यापारी पर हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

 

 

कानपुर नगर : चकेरी थानाक्षेत्र स्थित कोयलानगर चौकी इलाके में देर रात लोहा व्यापारी पर जानलेवा हमला किया गया। घायल व्यापारी रोहित वर्मा पर हिस्ट्रीशीटर नीरज लंगड़ा और उसके साथियों साहिल साहू, विशु थापा, राहुल राजपूत और सन्नी भेड़िया ने मिलकर हमला किया।बताया जा रहा है कि हमलावरों ने व्यापारी को बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस ने घायल व्यापारी को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया।घायल की पत्नी इन्द्राणी सोनकर ने बताया कि आरोपी हमले के बाद से फरार हैं और अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *