कानपुर
नगर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ने केस्को एमडी को दिया ज्ञापन
ज्ञापन में बिजली कटौती व बिजली चोरी रहे मुख्य विषय
विगत कई दिनों से देखा जा रहा है कानपुर के विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो रही है बिना पूर्व सूचना के अघोषित रूप से बिजली की कटौती की जा रही है जिससे न केवल कानपुर की जनता को अत्यधिक कष्ट झेलना पड़ रहा है बल्कि व्यापारियों मरीज और उद्योग पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है । नगर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने केस्को एम डी से बातचीत के दौरान में इन विषयों पर मुख्ता बात की और जनता की समस्याओं को रखा।
विद्युत मीटर में गलत रीडिंग स्मार्ट मीटर की समस्या सड़कों और गलियों में झूलते बिजली के तार ट्रांसफार्मरो का उचित रखरखाव न होना केस्को द्वारा अंडरग्राउंड केबल डालने से गलत स्थान पर विद्युत पैनल की स्थापना से जनता परेशान हैं। ऐसी भीषण गर्मी में बिजली कटौती सहित उल्लेखित तथ्यों पर गंभीरता से जनता के हित में सहानुभूति पूर्वक विचार करने के बाद तत्काल आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने के लिए कहा। जिसके विषय में केस्को एमडी ने जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला को आश्वासन दिया और उन्होंने कहा की 543 फीडर में 500 फीडर सही चल रहे हैं। बिजली की चोरी बेकनगंज चमनगंज में सबसे ज्यादा हो रही है हमारी विजिलेंस टीम लगी हुई है बिजली चोरी करने वालों को पकड़ रही है। संदीप शुक्ला ने कहा की बिजली के मीटर बहुत तेज चल रहे हैं।इस बात पर केस्को एमडी ने कहां की जहां पर यह समस्याएं हैं आप वहां का हमें पता दें तो हम स्मार्ट मीटर के साथ एक चेक मीटर में लगाएंगे दोनों को बराबर से चलने के बाद अगर उसमें कोई रीडिंग में डिफरेंस है तो वह स्मार्ट मीटर वहां से हटा लेंगे।इस मौके पर दर्जनों कांग्रेसी नेता वह कार्यकर्ता मौजूद रहे
