कानपुर

 

रेप के आरोपी सपा नेता नवाब सिंह को कन्नोज न्यायालय ले जा थी बाँदा पुलिस की गाड़ी कानपुर में हुई खराब।

 

नाबालिग से रेप के आरोप में बाँदा जेल में बंद है पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव।

 

बाँदा पुलिस ने नवाब सिंह को चकेरी थाने में 5 घंटे रोका।

 

कन्नौज में नाबालिक से रेप के आरोप में बांदा जेल में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह को बांदा पुलिस जिला जेल बांदा से कन्नौज न्यायालय ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी खराब हो गई। इस घटना के चलते नवाब सिंह को लगभग 5 घंटे चकेरी थाने में रोकना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, बांदा पुलिस नवाब सिंह को लेकर कन्नौज न्यायालय लेकर जा रही थी, जहां पॉस्को कोर्ट में उनके मुकदमे की सुनवाई होनी थी। लेकिन रास्ते में चकेरी थाना क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पुलिस को नवाब सिंह को चकेरी थाने में रोकना पड़ा।

लगभग 5 घंटे तक नवाब सिंह चकेरी थाने में रहे। इस दौरान गाड़ी को ठीक करने का प्रयास किया गया और अंततः गाड़ी ठीक होने के बाद उन्हें कन्नौज के लिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *