#कानपुर नगर

 

 

*कानपुर लाल बंगला की तेल फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा*

 

*कोई जनहानि नहीं, एफएसओ की निगरानी में आग पर पाया गया काबू*

 

 

कानपुर 19 मई 2025 : थाना जाजमऊ के लाल बंगला क्षेत्र स्थित जय मां ट्रेडर्स तेल मिल में सोमवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड हरकत में आ गई और मौके पर तत्काल दो दमकल गाड़ियां रवाना की गईं। आग जाजमऊ थाना क्षेत्र के ओम पुरवा के 25 डी नंबर मकान में स्थित तेल फैक्ट्री के प्रथम तल पर लगी थी।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए जाजमऊ फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) स्वयं दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने आग बुझाने की कार्रवाई का नेतृत्व किया, आग तेजी से फैल रही थी, जिसे देखते हुए एक अतिरिक्त दमकल गाड़ी किदवई नगर स्टेशन से भी मौके पर बुलाई गई।

 

फायर ब्रिगेड के प्रयासों से आग को अतिअल्प समय में काबू में कर लिया गया । राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई। फैक्ट्री में उस समय काम करने वाले सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

 

फिलहाल अभी प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। आग पर समय रहते काबू पा लेने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। क्षेत्रीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की तत्परता की सराहना की है।

 

फिलहाल, मौके पर पुलिस और फायर विभाग की टीम मौजूद है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *