दिनांक 20 मई 2025
*बिजली की समस्या महानगर में भीषण कटौती के बाद नियामक आयोग बिजली के बिलों में बढ़ोत्तरी करके जनता पर बोझ लाद रही*
*33हजार करोड़ रूपये से ज्यादा उपभोक्ताओं का सर प्लस पैसा समायोजन करने के बजाय सरकार कंपनियों को फायदा पहुंचाने की साजिश रच रही*
*सपा 29 मई को बिजली समस्याओं पर बृहद प्रदर्शन करेगी*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर मंगलवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के प्रमुख पदाधिकारियों की अति आवश्यक बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय साथ नवीन मार्केट में शाम 4:00 बजे आरंभ हुई
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि भीषण गर्मी में केस्को महानगर के 300 क्षेत्र में बिजली सप्लाई की कटौती करके जनता का उत्पीड़न भाजपा सरकार कर रही है जिसके कारण जनता रात में सो नहीं पा रही और बीमारी का शिकार होती जा रही है जिसका इलाज स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के सरकारी अस्पतालों में नहीं हो पा रहा लेकिन मंत्री जी ने अनर्गल बयानों के कारण अस्पतालों से मुख मोड़ लिया है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि बिजली कटौती से लघु उद्योग नहीं चल पा रहे हैं कामगारों को कम न मिलने से कामगार परेशान सड़कों पर घूम रहे हैं फैक्ट्रियां बिजली के अभाव में नहीं चल पा रही हैं जिसको सपा ने गंभीरता से लिया
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे अपने संबोधन में कहा कि सरकार की नियामक आयोग बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी करने जा रही है लेकिन बिजली उपभोक्ताओं का 33हजार करोड़ रूपया से ज्यादा सरप्लस पैसा बिजली विभाग के पास जमा है लेकिन सर प्लस पैसा का समायोजन नहीं हो रहा है उल्टा बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी करके जनता को परेशान करने की साजिश रची जा रही है समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर 29 मई को बिजली समस्याओं को लेकर विशाल प्रदर्शन कर उपभोक्ताओं का सर प्लस पैसा समायोजन करने के लिए मांग करेगी।।
बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी,राष्ट्रीय सचिव अपर्णा बंसल जैन,नंदलाल जयसवाल,कुलदीप यादव,महेन्द्र सिंह बडे ठाकुर,आनंद शुक्ला,शबाब अबरार,रजत मिश्रा,हाजी अयूब आलम,सुनील बाजपेई,संजय निषाद आदि लोग मौजूद रहे।।
