इं कोमल सिंह बने उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के मंडल अध्यक्ष
कानपुर, उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ कानपुर मंडल अधिवेशन लोक निर्माण विभाग कानपुर नगर के संघ भवन में आयोजित हुआ। अधिवेशन में मुख्य अतिथ के रुप में इं रविदत्त कुमार मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, विशिष्ट अतिथ इं एच.एन.मिश्रा प्रांतीय अध्यक्ष, इं नीतेन्द श्रीवास्तव प्रांतीय महासचिव डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। इस अधिवेशन की अध्यक्षता इं ए एन द्विवेदी ने की तथा संचालन इं रुपेश कुमार मंडल सचिव सिंचाई विभाग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इं राजपाल क्षेत्रीय अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, इं वेद प्रकाश जनपद अध्यक्ष, इं मनीष गौतम जनपद सचिव के द्वारा किया गया। इस अधिवेशन में महासंघ मंडल अध्यक्ष पद पर इं कोमल सिंह लोक निर्माण विभाग, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं शिवगोविंद जल निगम, मंडल सचिव इं चंद्रप्रकाश पाल सिंचाई विभाग, मंडल वित्त सचिव इं नरेन्द्र भदौरिया लोनिवि निर्वाचित हुए।कानपुर मंडल इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, देहात के सभी घटक संघो के पदाधिकारी अपने साथ अपने सभी सदस्यों का रजिस्ट्रेशन सहित सैकडों जूनियर इंजीनियर्स उपस्थित रहे।