कानपुर
तिरंगा यात्रा के माध्यम से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि
कानपुर नगर भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सम्पन्न किये गये ऑपरेशन सिन्दूर’ में अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया गया, जिसके सम्मान में कानपुर नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व विधायक सलिल विश्नोई द्वारा किया गया।
इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत माल रोड स्थित पं० दीनदयाल वाटिका से हुई, जहाँ पूर्व उप-मुख्य मंत्री पं० दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया।यात्रा में सबसे आगे छात्रों का बैंड राष्ट्रीय धुनें बजाता हुआ चल रहा था, उसके पीछे स्कूली छात्र-छात्राएँ उत्साह पूर्वक तिरंगा लहरा रहे थे। इसके बाद एन.सी.सी. कैडेट्स पंक्तिबद्ध होकर मार्च पास्ट करते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा का नेतृत्व पूर्व सेनाधिकारी कर्नल के. के. सिंह एक खुली गाड़ी में कर रहे थे।तिरंगा यात्रा बिरहाना रोड, नयागंज, घंटाघर, केनाल रोड, गणेश मंदिर, शनिदेव मंदिर और यस बास रेस्टोरेंट होते हुए फीलखाना थाने के सामने से गुजरती हुई कमला टावर, संगम लाल तिराहा, शिवाला के रास्ते बड़ा चौराहा स्थित भारत माता प्रतिमा पर समाप्त हुई।भारी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारतीय सेना जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारे लगाकर वीर सैनिकों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।