*आज 22 मई
*अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान की जिला संगोष्ठी सम्पन्न।**
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले की रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत जिला संगोष्ठी का आयोजन जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में सम्राट गेस्ट हाउस 80 फिट रोड में सम्पन्न हुई।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा रानी अहिल्याबाई होलकर सनातन धर्म की प्रवर्तक थी।उन्होंने उस समय जब मुगल आक्रांताओं का आतंक चरम पर था कि परवाह न करते हुए महिला उत्थान और सनातन का झंडा बुलंद किया।
गोष्ठी को मुख्य अतिथि लखनऊ के पूर्व जिला अध्यक्ष व एम एल सी मुकेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने मुगल आक्रांताओं द्वारा तोड़े सोमनाथ मंदिर,काशी विश्वनाथ मंदिर सहित 3175 मंदिरों का जीर्णोद्धार व निर्माण करा कर सनातन धर्म को पुनर्जीवित करने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर में रानी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति स्थापित कर सनातन का गौरव बढ़ाने का कार्य किया।रानी अहिल्याबाई ने महिलाओं की सेना बनाकर महिला सशक्तिकरण की नींव रखी जिसको मोदी जी योगी जी की डबल इंजन की सरकार पोषण देने का काम कर रही है
रानी अहिल्याबाई होलकर ने आज से 300 वर्ष पूर्व बेटियों के लिए स्कूल स्थापित कर के उनको शिक्षित करने का प्रयास किया और निराश्रित महिलाओं को उनकी पति की संपति में अधिकार देने का काम किया इसलिए आज हम उनको पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर के रूप में नमन करते करते है।
संगोष्ठी को प्रदेश उपाध्यक्ष एम एल सी सलिल विश्नोई ने भी संबोधित किया
संचालन कार्यक्रम संयोजक आकाश शुक्ला ने किया।
मंच पर प्रमुख रूप से निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे,पूर्व अध्यक्ष दिनेश राय,विजय सेंगर शिवांग मिश्रा,सरोज सिंह सीमा एम बी ए अवधेश सोनकर, संतोष शुक्ला,थे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिवाकर मिश्रा उमेश निगम,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,राम लखन रावत ,नीरज दीक्षित, लालू गंगवानी, आनंद मिश्रा,दीपक सिंह,पूनम कपूर,रंजीता पाठक,किरन तिवारी, गुंजन शर्मा,अंजू श्रीवास्तव अनुपम मिश्रा सुनील जायसवाल विनय पटेल ,प्रमोद विश्वकर्मा,,प्रशांत पाल , वास्ते त्रिपाठी,अभिमन्यु सक्सेना चंचल सिंह,अंशु ठाकुर ,हर्षित श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष अश्वनी गौतम,गौरव पांडे, विजय पटेल राजेश जोशी,शुभम दीक्षित,भानु प्रताप सिंह, पार्षद पवन गुप्ता,आरती त्रिपाठी,आलोक पांडे,गोविंद शुक्ला सहित हिमांशु शर्मा,विवेक पांडे प्रशांत त्रिपाठी,यश वर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *