बसपा, भाजपा ,कांग्रेश ने ब्राह्मणों को ठगा 7 ब्राह्मण संगठनों ने प्रसपा का किया समर्थन

बसपा ने ब्राह्मणों को नहीं सिर्फ एक परिवार को किया मालामाल

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे के नेतृत्व में समग्र ब्राह्मण समन्वय समिति सहित 7 ब्राह्मण समाज के संगठनों ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का साथ देने का आश्वासन आचार्य नगर स्थित बैठक में देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में बैठक व सम्मेलन कर समाज के लोगों को जोड़ते हुए प्रसपा के पक्ष में बनाएंगे माहौल इसके लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए प्रसपा महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि कुछ लोग लगातार समाज को गुमराह कर कह रहे हैं की ब्राह्मण समाज गोवर्धन पर्वत के समान उनके साथ है उन लोगों ने सरकार में रहते हुए सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार और रिश्तेदारों के बीच में ही लाल बत्तियां बाटी थी समाज का कुछ भला नहीं किया सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार व रिश्तेदारों का भला किया यह लोग सिर्फ परिवारवाद की बात करते हैं बेवकूफ बनाते हैं यह जो भी दल आज ब्राह्मण ब्राह्मण चिल्ला रहे हैं सच माने में यह लोग ब्राह्मण विरोधी मानसिकता के लोग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *