भारतीय जनता पार्टी – संयुक्त मोर्चा, कानपुर नगर

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कानपुर आगमन को लेकर भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक संपन्न

 

दिनांक 30 मई को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कानपुर आगमन को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा (युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं जनजाति मोर्चा) की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर नगर के सभागार में संपन्न हुई।

 

बैठक की अगुवाई भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा एवं अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राम लखन रावत ने की। बैठक में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा के सफल आयोजन हेतु व्यापक रूपरेखा तय की गई।

*महिला मोर्चा* की बहनें CSA मैदान में आयोजित जनसभा के ब्लॉक में ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित पोस्टर लेकर खड़ी होंगी। इन पोस्टरों में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को दर्शाया जाएगा।

*युवा मोर्चा* के कार्यकर्ता भारतीय सेना और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित करने वाले पोस्टर लेकर जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। सभी युवा क्षेत्रीय पगड़ी धारण करेंगे, जिससे उनकी एकरूपता और जोश का प्रतीक प्रस्तुत होगा।

*पिछड़ा मोर्चा* द्वारा जातीय जनगणना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को बधाई एवं समर्थन दर्शाने वाले पोस्टर सभा में प्रदर्शित किए जाएंगे।

सभी मोर्चों के कार्यकर्ता अपने-अपने विशेष स्लोगनों और विषयों से संबंधित पोस्टर लेकर सभा स्थल पर उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

मीडिया व्यवस्था की ज़िम्मेदारी संभाल रहे अनूप अवस्थी ने जानकारी दी कि नगर भर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में तोरण द्वार बनाए जाएंगे, जिनकी जिम्मेदारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी गई है।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री *प्रकाश पाल* ने बताया कि भारतीय सेना से जुड़े पूर्व सैनिकों को भी इस ऐतिहासिक जनसभा में आमंत्रित किया जाएगा, जिससे उनका सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

इन सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप प्रदान करने हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह 27 मई को कानपुर आगमन करेंगे। वह जनसभा की व्यवस्था देख रहे सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों की एक वृहद बैठक को संबोधित करेंगे तथा कार्यक्रम के प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

यह जनसभा केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति, संगठनात्मक एकता और जन-आशाओं का प्रतीक होगी। भाजपा परिवार इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए संकल्पित है ।

बैठक में रीता शास्त्री,सुनील साहू,सलीम बेग, अनस उस्मानी,अजीत छाबड़ा ,पुष्पा तिवारी, फैजल सिद्दीकी ,अनुभव कटियार,नरेश कठेरिया,कमलजीत, शिखा मिश्रा,विनोद सोनकर,एम पी सलोनिया पार्षद नीरज रक्सेल नीरज कुरील आदि रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *