प्रकाश पाल ने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी को भारत की सेना और हमारे बनाए हथियारों पर भरोसा नहीं है।
कानपुर, भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पीएम नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 122वें संस्करण को छावनी विधानसभा के बूथ संख्या 171 भवानी नगर में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था के कार्यालय में दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, पूर्व सैनिकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ सुना।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान भारतीय सेना का मनोबल गिराने वाला है। प्रधानमंत्री जहां देश को आत्मनिर्भर बनाने की बात कर रहे हैं, वहीं राहुल गांधी विदेशी ताकतों की भाषा बोलते दिख रहे हैं। ये बेहद चिंता की बात है।प्रकाश पाल ने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी को भारत की सेना और हमारे बनाए हथियारों पर भरोसा नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे नेताओं की असल मंशा को समझे जो देश की सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। देश अब पहले जैसा नहीं रहा। हम अपने हथियार खुद बना सकते हैं, अपने दम पर खड़े हो सकते हैं, यही आत्मनिर्भर भारत की पहचान है।प्रमुख रूप से पूनम द्विवेदी, रघुनंदन भदौरिया, जसविंदर सिंह, केपी सिंह चौहान, मानसिंह चौहान, मृत्युंजय सचान, जे एन शुक्ला, वेद प्रकाश सचान, आलोक वर्मा, गौरव चतुर्वेदी, नीलम शुक्ला, आदि मौजूद रहे।