*भारत ने जापान को पछाड़ कर बनी विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था*
कानपुर 25 मई
भारत विश्व में जापान को पछाड़ कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने हर्ष व्यक्त किया। इस महत्वपूर्ण अवसर को चिह्नित करते हुए उन्होंने क्षेत्रीय मुख्यालय, नौबस्ता में मिष्ठान वितरण कर कार्यकर्ताओं के साथ इस गौरवपूर्ण क्षण को साझा किया।
श्री पाल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों, मजबूत नेतृत्व और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र की जीत है। भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है और वैश्विक मंच पर अपनी आर्थिक शक्ति का प्रमाण दे रहा है।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम, विश्वास और प्रधानमंत्री मोदी जी के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है। देश अब विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है और *“विकसित भारत@2047”* का सपना साकार होने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।
श्री पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक नागरिक के उत्थान के लिए कटिबद्ध है और देश को विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है ।
हर्ष व्यक्त करने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह जयप्रकाश कुशवाहा मोहित सोनकर आलोक शुक्ला वीरेंद्र तिवारी पवन पांडे लज्जाराम यादव पुष्पा तिवारी अर्शी सुल्तान जितेंद्र सचान सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अनूप अवस्थी