कानपुर

 

टाटमिल पर लगा पहला वाटर स्प्रिंकलर।

 

दिल्ली की तरह शहर में पहला वाटर स्प्रिंकलर टाटमिल में लगकर चालू हो गया है।

 

गर्मी और हीटवेव से राहत दिलाने के लिए शहर का पहला वाटर स्प्रिंकलर रविवार को टाटमिल चौराहे पर चालू कर दिया है।

 

उससे चौराहे पर रुकने वाले लोगों पर पानी की विस्तार फुहारें गिर रही हैं। बाकी नौ चौराहों पर दिल्ली की तरह वाटर स्प्रिंकलर लगेंगे।

 

गर्मी से निपटने के लिए नगर आयुक्त ने पहल की है। उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर शहर के चौराहों में वाटर स्प्रिंकलर लगवाना शुरू कर दिया है।

 

दिल्ली की कंपनी ने टाटमिल चौराहे पर स्प्रिंकलर लगाकर रविवार को चालू कर दिया। इससे फुहारें निकलनी शुरू हो गई हैं।

 

टाटमिल चौराहे पर गर्मी से राहत दे रहीं पानी की फुहारें।

 

जल्द ही बड़ा चौराहा, फूलबाग रामादेवी, किदवई नगर, विजय नगर, कंपनी बाग समेत शहर के प्रमुख चौराहों पर स्प्रिंकलर लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *