आज कानपुर

**गंगा आरती में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को किया नमन**

कानपुर। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष अभियान के अंतर्गत मंगलवार शाम बाबा आनंदेश्वर परमट घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने भाग लेकर मां गंगा की आरती की तथा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर 300 बटुकों तथा साधु-संतों द्वारा गंगा तट पर शंखनाद कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता अमित पांडे (बंटी) द्वारा किया गया था।

श्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बाबा आनंदेश्वर मंदिर में पूजन अर्चन कर कहा कि *”शिवभक्त लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन धर्म, संस्कृति, और मंदिरों के संरक्षण के लिए अतुलनीय योगदान दिया। उनका जीवन प्रेरणादायी है और हमें उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। इसी भाव के साथ हम आज सबसे प्राचीन शिव मंदिर में पूजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।”*

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, वरिष्ठ नेता अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, जसविंदर सिंह, अवधेश सोनकर, पार्षद धीरू त्रिपाठी, सौरभ देव, आकर्ष बाजपेई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गंगा आरती के उपरांत रात्रि 8 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आवास पर पहुंचे। वहाँ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों संग बैठक की तथा 30 मई को सीएसए मैदान में होने वाली विशाल जनसभा के संबंध में आमंत्रण दिया। उन्होंने आग्रह किया कि *28 व 29 मई को बाजारों में व्यापारी भाइयों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में आमंत्रित करें।*

बैठक की अध्यक्षता कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्री सुनील बजाज ने की तथा संचालन अचल गुप्ता ने किया। बैठक में टीकम सेठिया, राकेश सिंह, पंकज अग्रवाल, नीरज दीक्षित, रामेश्वर गुप्ता, गिरीश ओमर, संत मिश्रा, सुशील गुप्ता सत्यप्रकाश जायसवाल,रोमी सिंह, सहित दर्जनों व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *