PM के कार्यक्रम की तैयारियों को देखने पहुंचे सीएम योगी- दिए निर्देश

 

30 मई को सीएसए ग्राउंड में आयोजित की जाने वाली जनसभा की तैयारियों को देखने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 30 मई को सीएसए ग्राउंड में आयोजित की जाने वाली जनसभा की तैयारियों को देखने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महानगर के सीएसए ग्राउंड में आगामी 30 मई को आयोजित की जाने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों को देखने के लिए पहुंचे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्धारित किए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों की तैयारियों को देखा। तकरीबन 1 घंटे तक मौके पर रहे मुख्यमंत्री ने तैयारियों में लगे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आगामी 30 मई को कानपुर के दौरे पर पहुंच रहे हैं। तकरीबन 1 घंटे तक महानगर में रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएसए ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए 50000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले एयर फोर्स के MI- 17 ने ट्रायल लैंडिंग भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *