*शहीद आयुष यादव की प्रतिमा पर सफाई अभियान व माल्यार्पण किया*
अमर शहीद आयुष यादव की प्रतिमा की सफाई व माल्यार्पण का कार्यक्रम आज आयोजित किया गया। निवर्तमान विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने कहा कि शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व नेताओ की प्रतिमा की साफ-सफाई का अभियान निरन्तर चल रहा है आज इसी कड़ी में शहीद आयुष यादव की प्रतिमा को साफ पानी से धोकर माल्यार्पण किया गया। वह भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के लिए आम जनमानस को आमंत्रित भी किया गया। इसमें शिवराज सिंह, निवर्तमान विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, सुमित तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।