*मीडिया अपडेट*- ग्राम माखनपुरवा/तरऊ पुरवा, थाना बिल्हौर
बीती रात्रि दिनांक 30/31.05.2025 को ग्राम माखनपुरवा एवं तरऊ पुरवा में 4-5 घरों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। थाना बिल्हौर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार:-
▪️राम चंद्र पुत्र राधेश्याम यादव, नरेंद्र सिंह पुत्र नन्हेलाल, राजोल सिंह पुत्र नन्हेलाल, सुनील यादव पुत्र रामसेवक (सभी निवासी माखनपुरवा), राजू यादव पुत्र रामस्वरूप (निवासी तरऊ पुरवा) इन सभी के घरों में छत के रास्ते चढ़कर अज्ञात चोरों द्वारा नकदी व आभूषण की चोरी की गई। घटना के समय परिजन गर्मी के चलते घर के बाहर सो रहे थे। सभी घरों में लोग मौजूद थे। थाना बिल्हौर पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना की गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों की तलाश हेतु टीम गठित की गई है।