*मीडिया अपडेट- सचेण्डी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो डंपरों में हुए दुर्घटना के सम्बन्ध में।*
आज दिनांक 03.06.2025 को समय करीब सुबह 5.30 बजे डंफर नं0. UP77AT7930 ने अपने आगे चल रहे डंफर नं0. Up77at8205 में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे डंपर UP77AT7930 का चालक अंकित पुत्र भूरा सिंह निवासी संतनापुर थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात गंभीर रूप से घायल हो गया तथा हेल्पर गौरव पुत्र लाला निवासी उपरोक्त की मौके पर मृत्यु हो गई। *मृतक को मोर्चरी हाउस कानपुर नगर तथा घायल को हेलेट हॉस्पिटल भिजवाया गया है। दोनों डंपरों को क्रेन व हाइड्रा की मदद से रोड से हटाया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।*