प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा

प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, दुखी पिता ने मजबूरी में उठाया सख्त कदम

उन्नाव में प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी युवती ने शुक्रवार रात जमकर हंगामा किया। कोतवाली में हुई पंचायत के बाद पुलिस ने प्रेमी युगल के बालिग होने पर दोनों को साथ जाने दिया। वहीं, पिता ने बेटी से संबंध तोड़ लिए। लिखित पत्र देकर कहा कि उनका बेटी से अब कोई संबंध नहीं है।

बांगरमऊ कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी युवती के स्वजन ने यूपी-112 पर सुचना दी कि हरदोई जिले के थाना माधौगंज के एक गांव का युवक यहां अपनी ननिहाल में रुका हुआ है। वह उनकी छत पर आकर पुत्री से अभद्रता कर रहा था। मौके पर पहुंचे पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) के सिपाहियों ने पूछताछ की तो युवती ने बताया कि पड़ोसी युवक से उसका प्रेम संबंध है और वह बालिग है। बताया कि भाई ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। इसपर उसने हंगामा किया था। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। कोतवाली पहुंचे युवती के पिता ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी बेटी बालिग है और वह युवक के साथ जाना चाहती है। इसमें उसे कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद युवती स्वजन को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रेम संबंधों का मामला था। प्रेमी युगल के बालिग होने के कारण दोनों को साथ जाने दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *