कानपुर 3 जून
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण
*जिला कार्यशालाओं में “बदलाव की कहानी लाभार्थियों की जुबानी”*
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में 4 जून से पूरे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला से लौटे भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने जानकारी दी कि “बदलाव की कहानी लाभार्थियों की जुबानी” अभियान को घर-घर पहुंचाया जाएगा और केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित जनमानस की जीवंत गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा
कार्यशालाओं के लिए जिलावार प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी
कानपुर महानगर (उत्तर व दक्षिण) भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह
कानपुर ग्रामीण राधेश्याम पांडे
कानपुर देहात अशोक राजपूत
औरैया आनंद सिंह
इटावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह
फतेहपुर रंजना उपाध्याय
कन्नौज इंद्रपाल पटेल
फर्रुखाबाद शिव महेश दुबे
बांदा राम किशोर साहू
महोबा श्री संजीव श्रृंगऋषि
झांसी महानगर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल
झांसी (ग्रामीण)संत विलास शिवहरे
ललितपुर सुरेश अवस्थी
श्री अनिल यादव
हमीरपुर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी
जालौन अशोक जाटव
भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि 4 जून को कानपुर महानगर में कार्यशाला होगी, जबकि 5 एवं 6 जून को अन्य सभी जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यशालाओं के माध्यम से लाभार्थी स्वयं अपनी कहानियों के माध्यम से जनमानस को यह बताएंगे कि केंद्र सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में किस प्रकार परिवर्तन आया है।
यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें सेवा को संगठन की आत्मा माना गया है।
अनूप अवस्थी
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र