6 जून 2025

*त्रिशताब्दी वर्ष में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को समर्पित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता होंगे भाजपा नेता प्रकाश पाल*

पाल बघेल धनगर समाज एवं पिछड़ा वर्ग उत्थान संघ, दिल्ली द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 7 जून 2025 को डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में संपन्न होगा।

इस विशेष अवसर पर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। समाज के उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण में लोकमाता अहिल्याबाई के योगदान पर प्रकाश डालते हुए श्री पाल विचार प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता होंगी, जो इस अवसर पर समाज को संबोधित करेंगी और लोकमाता के जीवन मूल्यों को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य पर बल देंगी।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह संगोष्ठी समाज में सद्भाव, सेवा एवं नेतृत्व के गुणों को जागृत करने का प्रयास है। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में मनाते हुए, यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान का सशक्त मंच बनेगा।

संगोष्ठी में देशभर से समाजसेवी, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *