आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,कानपुर की होटल ब्रिज में हुई आम सभा में संग़ठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल व प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने टिम्बर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री सरदार गुरुजिन्दर सिंह को कानपुर महानगर अध्यक्ष व उ प्र एग्रो इनपुट डीलर्स एसो के प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी को युवा का महानगर अध्यक्ष घोषित किया गया ।
तय हुआ कि वाणिज्यकर की सचलदल इकाइयों , फ़ूड विभाग व अन्य सरकारी विभागों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष किया जाएगा ।
आम सभा की अध्यक्षता लकड़ी व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने की।
सभा मे प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अजय मित्तल,प्रदेश संगठन मंत्री श्याम कनोड़िया, क्षेत्रीय व्यापार मंडलों से गल्ला अढ़तिया संघ से अजय बाजपेई,गुमटी अध्यक्ष राजे गुप्ता,अफीम कोठी लोहा के अध्यक्ष प्रेम गुप्ता,हमराज काम्पलेक्स अध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे,ट्रांसपोर्ट से श्याम शुक्ला, जारीब चौकी अध्यक्ष संजय मिश्रा,80 फ़ीट रॉड अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव,टिम्बर अध्यक्ष रमाकांत शर्मा,लोहा से जितेन्द्र सिंह ,महेश सोनी व मनीष गुप्ता सलोने, मनोज विश्वकर्मा, नौबस्ता चेयरमैन आनंद शुक्ल,बर्रा अध्यक्ष नितिन अग्निहोत्री ,कपड़ा कटपीस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल ,सीमेंट से नवीन डरोलिया ,एक्सप्रेस रोड से सचिन त्रिवेदी,लकड़ी से अतुल ओमर व भूपेन्द्र गुप्ता ,नौबस्ता महामंत्री अजय शर्मा ,किदवईनगर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय कुमार शर्मा, युवा अध्यक्ष विनायक पोद्दार,कलक्टर गंज उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक अनुराग जायसवाल, व अन्य क्षेत्रीय व्यापार मंडलों से अरविंद गुप्ता , ओंकारनाथ मलहोत्रा,मो खालिद ,ओमप्रकाश वाधवानी ,प्रवीन दीक्षित ,मो अतहरुद्दीन ,सहीर अली,अनुरंजन त्रिपाठी आदि थे।

2021-09-05
